About Us

विधालय के प्रधानाचार्य से सम्बन्धित उपलब्धियाँ

विद्यालय भवन के चारों ओर डाबर रोड व इंटरलॉकिंग युक्त मार्ग का निर्माण कराया गया। विद्यालय को सीसीटीवी कैमरे इंटरनेट वाईफाई सुविधा से युक्त कराया गया। पेयजल हेतु नवीन टंकी का निर्माण कराया गया। आर0 ओ0 संयंत्र को गंगाजल से जुड़वाया गया। कालेज के मुख्य हॉल एवं 06 कक्षा-कक्षों एवं छतों का जीर्णोद्धार कराया गया। नवीन फर्नीचर की व्यवस्था कराई गई। कालेज में सौर ऊर्जा संयंत्र, सौर ऊर्जा लाइट लगवाई गई। पार्क में  नए वृक्ष लगवा कर सौंदर्य पूर्ण कराया गया। कंप्यूटर कक्ष का जीर्णोद्धार कराया गया। नए कंप्यूटरों की स्थापना कराई गई। खेल मैदान की बाउंड्री वाल तैयार कराई जा रही है।

विधालय के शिक्षको से सम्बन्धित उपलब्धियाँ

विद्यालय में कुल 32 प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक कार्यरत हैं। कॉलेज में व्हाट्सएप ग्रुप एवं टीच मेट ऐप पर ग्रुप बनाकर शिक्षण की व्यवस्था शिक्षकों द्वारा कराई जा रही है। डॉ0 सत्य प्रकाश सड़क सुरक्षा के जिला मास्टर ट्रेनर है साथ ही वे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हैं। डॉ0 संजीव कुमार को भारत के सर्वश्रेष्ठ ए0एन0ओ0 पुरस्कार से सीडीएस द्वारा नवाजा गया। कॉलेज के सभी अध्यापकों ने संकलन,मूल्यांकन एवं बोर्ड परीक्षा आदि कार्यों को बड़ी ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के साथ निभाया। शिक्षक डायरी बनाकर सभी इमानदारी से शिक्षण कार्य का दायित्व निभा रहे हैं।

विधालय में पढ़े हुए विद्यार्थियों से सम्बन्धित उपलब्धियाँ

विद्यालय में एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, वालीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, क्रिकेट आदि खेल कराए जाते हैं। फुटबॉल की टीम ने सब जूनियर वर्ग में वर्ष 2019-20 में जनपद स्तर पर विजय प्राप्त की। ताइक्वांडो में वर्ष 2019-20 में शिव कर्दम कक्षा 10 C का प्रदेश स्तर पर चयन हुआ। इसी प्रकार बैडमिंटन में सब जूनियर वर्ग में वर्ष 2019-20 में जयप्रकाश कक्षा 8 तथा अंशु सोनी कक्षा 09 A का चयन मंडल स्तर पर किया गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वर्ष 2019-20 में सब जूनियर वर्ग में हर्ष सोनी कक्षा 09 C तथा अंशु सोनी कक्षा 09 A का मंडल स्तर पर चयन हुआ। क्रिकेट में सौरभ शर्मा कक्षा 8 का मंडल स्तर पर चयन हुआ। कॉलेज में सभी खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन होता है तथा सभी खेलों की टीमें विद्यालय, जिला, मंडल एवं प्रदेश स्तर तक प्रतिभाग करती हैं।